500+ Funny Santa Banta Jokes in Hindi | संता-बंता के चटपटे रोमांटिक चुटकुले ❤️‍🔥

santa-banta-jokes

दोस्तों, जॉली जोक्स के इस संता-बंता जोक्स (Santa Banta Jokes in Hindi) प्रस्तुति में आप संता-बंता नामक एक काल्पनिक चरित्र के मधुर-रोमांटिक रिश्ते से सम्बंधित मजेदार हास्य-व्यंग, नोंक-झोंक, छिंटाकशी, डबल मीनिंग फ़्लर्ट के चटपटे और मज़ेदार चुटकुले का आनंद ले सकते हैं। ये अनोखे, चटपटे और मज़ेदार चुटकुले व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रियजनों के साथ शेयर करने के लिए बेहतरीन संग्रह हैं:-

वास्तव में संता-बंता नामक काल्पनिक चरित्र बेहद ही खास है जिसमें चार चाँद लगाने के लिए जॉली जोक्स के ये बेहद गुदगुदाने वाले जोक्स मज़ेदार होने वाले हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल होने वाला है। न केवल मंद-मंद मुस्कुराने बल्कि ये जोक्स आपको ठहाका लगाकर हँस-हँस कर लोटपोट होने पर निश्चित ही मजबूर करेगा। तो देर किस बात का, फिर करते हैं शुरुआत संता-बंता जोक्स (Santa Banta Jokes in Hindi) के हँसने और हँसाने के सुहावने सफर का …..

santa-banta-jokes-in-hindi

Santa Banta Jokes in Hindi

  • संता (दूकानदार से) :- डिटॉल साबुन है ?
    बंता :- हाँ।
    संता :- तो हाथ धोकर एक किलो आटा दे दो।
  • संता (नौकर से) – देखो तो, सूरज निकल आया क्या ?

नौकर – नहीं, अभी तो अँधेरा है !

संता – तो टॉर्च जलाकर देख ले यार !

  • कल संता ने बंता से मिक्सी मांगी…..

बंता :- यहीं आकर यूज कर लो।

दूसरे दिन बंता ने संता से कहा, जरा अपनी झाड़ू दे दो…

संता :- तुम यहीं आकर यूज कर लो।

बंता बेहोश……

  • संता :- भारतीय परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करते हैं,

इसका कोई उदाहरण दो।

बंता :- परिवार में बीमार एक होता है और खिचड़ी पूरा घर खाता है।

  • जीवन में इतनी सम्पति कमा कर क्या करोगे,

आखिर मरने के बाद सब यही रह जाना है।

ऐसा कहने वाले साधु महाराज,

एक प्रबचन का दो लाख लेते है।।

Read More :- पति-पत्नी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Husband Wife Jokes)

santa-banta-jokes-hindi

Santa Banta Jokes Hindi

  • संता जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर पिता से हस्ताक्षर करवाने गया….

तो संता के पिता ने उस पर अंगूठा लगा दिया तो…..

संता ने पूछा – पापा आप तो इंजीनियर हो फिर अंगूठा क्यो लगाया ?

तो ऐसे में…..

बाप बोलाबेटा जैसे तेरे मार्क्स है ना

उससे तेरी टीचर को पता नहीं लगना चाहिए

की तेरा बाप पढ़ा लिखा है।

  • संता (दुखी होकर) :- यार मेरी बिल्ली मर गई।

बंता :- कैसे ?

संता :- मैंने उसे नहला दिया था।

बंता :- पर नहलाने से कैसे मर गई ?

संता :- अरे यार वो मैंने उसे नहलाने के बाद निचोड़ दिया था।

Read More :- गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मजेदार चुटकुले (Girlfriend Boyfriend Jokes)

santa-banta-jokes-very-funny

Santa Banta Jokes Very Funny

  • संता :- यार, तेरी बीवी कल जोर-जोर से चिल्ला क्यों रही थी ?
    उसकी आवाज मेरे घर तक आ रही थी।
    .
    बंता :- अरे यार, उसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड करने की जगह

OLX पर अपलोड हो गयी

और हद तो तब हो गयी

जब एक लड़के ने कहा : भाई, ये 1960 का कबाड़ किसने डाला हैं ?

  • संता (डॉक्टर से) :– डॉक्टर साहब मुझे दो साल पहले बुखार आया था!!

डॉक्टर :– तो अब यहाँ क्यों आये हो ?

संता :– तब आपने दवाई देते समय नहाने को मना किया था

मैं यहाँ से गुज़र रहा था तो सोचा पूछता चलू की

अब नहा लू या अभी भी ना ही नहाऊ…

Read More :- देवर भाभी के सौ हॉट-रोमांटिक चुटकुले (Devar Bhabhi Jokes)

santa-banta-jokes-shayari-in-hindi

Santa Banta Jokes Shayari in Hindi

  • संता :- हॉस्पिटल का क्या मतलब होता है ?

बंता :– सर स्वर्ग की और जाने वाले रास्ते में जो टोल टैक्स आता है,

उसे ही हॉस्पिटल कहते है।

  • जिंदगी में जब कोई आपका अच्छा करे तो उसे धन्यवाद् दो।

और जो बुरा करे उसे यह सोचकर माफ़ कर दे की,

सभी पागल पागलखाने में नहीं होते, कुछ बाहर भी घूमते है।।

  • मंदिर में संता :- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो…

भगवान :- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए…?

संता :- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो…!

  • संता :- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे

बंता :- अपनी बीवी को भी लाऊंगा

संता :- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली

दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा.. ?

बंता :- संते मैं तो शेर को बचाऊंगा,

आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं ?

  • संता :- बचपन में माँ की बात सुनी होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते।

बंता :- क्या कहती थी तेरी माँ।

संता :- जब बात ही नहीं सुनीं तो मुझे क्या पता की क्या कहती थी।

  • संता :- इतने सारे लोग “फुटबॉल” को लात क्यों मार रहे है ?

बंता :- अबे गधे,”गोल” करने के लिए ,और क्या…

संता :- फुटबॉल “गोल” ही तो है , और कीतना “गोल” करेंगे !

Read More :- जीजा साली के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Jija Saali Jokes)

santa-banta-jokes-hindi-1

Santa Banta Jokes Hindi Shayari

  • संता :- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो ?

बंता :- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूँ।

संता :- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो ?

बंता :- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूँ।

  • संता :- तेरा भाई क्या कर रहा है आजकल ?

बंता :- उसने एक दुकान खोला था, लेकिन अब जेल में है !

संता :- ऐसा क्यों ?

बंता :- दुकान हथोड़े से खोली थी इसलिए !

  • अध्यापक :– ताजमहल किसने बनाया ?

संता :– जी, कारीगर ने !

अध्यापक :– मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?

संता :– जी, ठेकेदार ने !

  • संता इंटरव्यू देने गया….

बंता :-व्हाट इस योर नेम ?

संता :- होला

बंता :- ये कैसा नाम है ?

संता :- जी वो मैं होली के दिन पैदा हुआ था।

बंता :- अच्छा हुआ तुम लोहड़ी के दिन पैदा नही हुए।

  • संता :- भीगा सा लग रहा आलम मुझे….

भीगा सा लग रहा सुबह मुझे…..

भीगा लग रहा सारा जहान मुझे !

बंता :- उठ साले, बिस्तर पर सु सु कर दिया है तूने।

  • एक बार बंता को जोर जोर से रोता हुआ देख संता ने उससे पूछा..

संता :- तुम क्यों रो रहे हो।

बंता :- मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है।

संता :- तो तुम क्यों रो रहे हो,

क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे ?

बंता :- नहीं।

संता :- तो तुम क्यों रो रहे हो ?

बंता :- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है।

  • संता बंता के घर गया
    बंता के घर जाकर संता ने बंता और उसकी पत्नी कि फ़ोटो रखी देखी….

फ़ोटो देखकर संता बोला :-

तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता जैसी है।

संता की बात सुनकर बंता बोला :- क्या कह रहे हो यार

आजतक न तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया

और न ही आज तक ये खुद धरती में समाई।

Read More :- ननद भाभी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Nanad Bhabhi Jokes)

santa-banta-jokes-in-hindi-1

Santa Banta Jokes in Hindi Fun

  • संता : -आज मेरी भैंस ने अंडा दिया है।

बंता :- अबे भैंस कब से अंडा देने लगी।

संता :- ये मेरा स्टाइल है, मैं अपनी मुर्गी का नाम भैंस रखा है।

  • बंता को अपना पालतू कुत्ता बेचना था, संता उसे खरीदने वाला था…

संता : -क्या यह कुत्ता वफादार है ?

बंता :- हाँ जी, मैं इसे पहले भी दो बार बेच चुका हूँ।

ये इतना वफादार है कि हर बार मेरे पास वापस आ जाता हैं।

  • एक दिन संता को देर से काम पर पहुँचने पर….

मैनेजर बोला :- “लेट क्यों हो गए ?

संता :- बस स्टॉप पर एक आदमी का सौ का नोट खो गया था,

इस वजह से देर हो गयी।

मैनेजर :- अच्छा ! तो तुम उसके 100 के नोट खोजने में मदद कर रहे थे ?

संता :- नही सर् ! मैं उस नोट के ऊपर खड़ा था।

  • पत्नी ने संता के सिर पर जोर से बेलन मारा…..

संता :- मारा क्यों ?

पत्नी :- तुम्हारी जेब में एक कागज मिला है जिसपर शबनम लिखा है ?

संता :– अरे मैंने पिछले हफ्ते जिस घोड़ी पर रेस का दाव लगाया था..

उसका नाम शबनम है ?

पत्नी :- सॉरी

अगले दिन पत्नी ने संता को फिर से बेलन से मारा…

संता :- अब क्यों मारा ?

पत्नी :- तुम्हारी घोड़ी का फ़ोन आया था।

  • संता की मजाकिया बीवी..

संता :- मेरी बीवी इतना मजाक करती है की क्या बताऊँ।

बंता :- कैसे ?

संता :- कल मैंने उसकी आँखों में हाथ रखकर पूछा “मैं कौन” ?

वो बोली “दूध वाला”

  • बंता :- पत्नी को इंग्लिश सीखा रहा था।

दोपहर में पत्नी बोली :- “डिनर लो जी”…

बंता :- जाहिल औरत ये डिनर नही लंच है ?

पत्नी :- जाहिल हो तू और तेरा सारा खानदान कर्मफुटे।

ये रात का बचा हुआ खाना है।

दिमाग मत खराब कर।

रोटी चर ले।

  • संता(पेट्रोल पंप पर) :- अरे भाई जरा एक रुपए का पेट्रोल डाल दो।

सेल्समेन :- अरे भाई इतना पेट्रोल डालकर जाना कहा है ?

संता :- अरे यार, कहीं नहीं जाना। हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते हैं।

  • संता :- काम वाली शांति को बुलाओ।

पत्नी :- क्यों ?

संता :- डॉक्टर ने कहा है, रात में दवा खाने के बाद शांति के साथ सो जाना।

Read More :- देशभक्ति के हिट नारे और स्लोगन (Desh Bhakti Naare Aur Slogan)

santa-banta-jokes-hindi-funny

Santa Banta Jokes Hindi Funny

  • संता लड़की से :- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।

लड़की :- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो ?

संता :- मेरे साथ चाय पे चलोगी ?

लड़की :- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ पैर जल गए तो।

  • संता ने बंता से पूछा :- बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता,

उसको क्या कहते हैं ?

बंता बोला :- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

  • संता :- रातभर मुझे नींद नहीं आई।

बंता :- क्यों ?

संता :- रातभर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूँ।

  • पत्नी :- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे क्या ?

संता :- नहीं, तुम्हें कोई ग़लतफ़हमी हुई है।

पत्नी :- क्या ग़लतफ़हमी ?

संता :- यही कि मैं सो रहा था।

  • संता (बेटा से) :- देखो बेटा जुआ नहीं खेलते,

यह ऐसी आदत है कि इसमें आज जीतोगे तो कल्ह हारना ही पड़ेगा।

परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन हारना ही पड़ेगा।

बेटा :- बस पिताजी !

समझ गया।

आगे से मैं एक दिन बिच कर जुआ खेला करूँगा।

  • संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला….

अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी.

बंता :- मैं उसे अभी सजा देता हूँ।

संता :- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता :– हैरानी से, कैसे ?

संता :- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया है।

  • संता (बंता से) :- आज मैंने अपनी पत्नी को

वॉचमैन के साथ पिक्चर देखने जाने का प्लान बनाते हुए सुना है।

बंता (संता से) :- तो फिर तुम उनके पीछे क्यों नहीं गए ?

संता :- नहीं यार, दरअसल वह पिक्चर मेरी देखी हुई थी।

Read More :- ऐ मेरे वतन के लोगों हिंदी लिरिक्स (Aye Mere Watan Ke Logo Lyrics)

santa-banta-jokes-in-hindi-funny

Santa Banta Jokes in Hindi Funny

  • संता (बंता से) :- तू शीशे के सामने बैठकर क्यों पढ़ता है ?

बंता :- इसके तीन फायदे हैं।

1.खुद पर नजर रहती है।

2.साथ में रिविजन भी हो जाता है।

3.पढ़ने के लिए कंपनी भी मिल जाती है।

  • संता :– शर्ट के लिए एक अच्छा कपडा दिखाइये…

सेल्समैन :– प्लेन में दिखाऊ ?

संता :– नहीं हेलिकॉप्टर में दिखा।

साले बंदर की औलाद. यहीं पे दिखा !

  • एक बार फ़ोन की घंटी सुन कर जब संता फ़ोन उठाया तो दूसरी ओर से आवाज़ आयी..

हेल्लो, फ़्रीज चल रहा है ?

संता :- हाँ, चल रहा है, आप कौन ?

फोन करने वाला (कॉलर) :- तो फिर पकड़ लो, वर्ना भाग जायेगा।

कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया..

हेल्लो फ़्रीज है ?

संता गुस्से से बोला :- नहीं है।

कॉलर :- कहा था ना पकड़ लो, भाग जायेगा।

  • छोटा संता सिगरेट पी रहा था कि इतने में बड़ा संता वँहा आ गया…

छोटा संता ने सिगरेट शर्ट की जेब में छुपा ली

संता :- तुम सिगरेट पी रहे थे ?

छोटा संता :- नहीं तो…

संता :- तो फिर तुम्हारे शर्ट से यह धुँआ क्यों निकल रहा है ?

छोटा संता :- आपने बात ही दिल जलाने वाली की है।

  • संता बंता को गुस्से से बोल रहा था….

संता :- यार, जब मैंने तुझे खत लिखा था कि

मेरी शादी में जरूर आना तो तुम आये क्यों नहीं ?

बंता :- ओह यार, पर मुझे खत मिला ही नहीं।

संता :- मैंने लिखा तो था कि खत मिले या ना मिले तुम जरूर आना।

  • संता दवाई की दुकान गया और बोला भैया मेरी मदद करोगे….

केमिस्ट– हाँ-हाँ बोलो ?

संता ने अपनी दवाई की बोतल से एक चम्मच निकाल कर….

केमिस्ट को पिलाकर पूछा :- मीठी है क्या ?

केमिस्ट :- नहीं तो। क्या है ये ?

संता :- बस यही पूछना था।

दरअसल डॉक्टर ने बोला था यूरिन टेस्ट करवाओ कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।

  • गरीब संता एक अमीर लड़की को पसंद करता था ….

वह लड़की भी संता को बहुत पसंद करती थी….

संता (लड़की को अकेले पाकर) :- तुम बहुत अमीर हो ?

लड़की :- हाँ ! कम से कम एक करोड़ रुपया तो है ही।

संता :- क्या मुझसे शादी करोगी ?

लड़की :- नहीं।

संता :- मुझे पता था, तुम यही कहोगी ?

लड़की :- जब पता था तो फिर पूछा क्यों ?

संता :- यह देखने के लिए कि जब आदमी एक करोड़ रुपया गंवा देता है,

तो उसे कैसा लगता है ?

  • संता (बंता से) :- और बता यार,

बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं ?

बंता :- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।

संता :- क्या बात कर रहा है, सच में।

बंता :- और नहीं तो क्या ?

संता :- फिर क्या बोली ?

बंता :- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ।

पक्का अब नही मारूंगी।

Read More :- पति-पत्नी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Husband Wife Jokes)

short-santa-banta-jokes-hindi

Short Santa Banta Jokes Hindi

  • संता को फांसी की सजा सुनाई गई…

जज ने पूछा :– कोई आखिरी ख्वाहिश…?

संता :– हमारी जगह तुम लटक जाओ..!

  • संता की पत्नी (संता से) :- सुनो….!

आज मुझे किसी महंगी जगह घुमाने ले चलो।

संता :- ठीक है, तैयार हो जाओ।

पत्नी :- वैसे कहाँ चल रहे हैं हम ?

संता :- पहले पेट्रोल पंप चलेंगे,

फिर गैस एजेंसी और वहां से सब्‍जी मंड़ी !

  • जेलर संता से :– तुम किस अपराध के लिए जेल आए हो ?

संता :– क्या बताऊं सर, सरकार से कॉम्पिटिशन हो गया था।

जेलर :– किस बात का ?

संता :– नोट छापने का, बस इसीलिए ले आए !

  • डॉक्टर :- बच्चे को पानी पिलाने से पहले उसे उबाल लें !

संता :- डॉक्टर साहब, उबालने से बच्चा मर तो नहीं जायेगा !

  • संता :– यार मुन्नू, पत्नी को बेगम क्यों कहा जाता है ?

बंता :– क्या है की शादी के बाद,

सारे गम पति के हो जाते है तो पत्नी बेगम हो जाती है।

  • संता :- यार मैं जो भी काम शुरू करता हूँ,

मेरी बीवी बीच में आ जाती है, कोई सॉल्यूशन तो बता ?

बंता :- यार, तू ना ट्रक चला कर देख, शायद तेरी किस्मत साथ दे दे !

  • संता बर्फ का टुकड़ा उठा कर के उसे बड़े गौर से देख रहा था…

बंता :- इतने गौर से क्या देख रहे हो ?

संता :- देख रहा हूँ कि लिक कहा से हो रहा है ?

Read More :- गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मजेदार चुटकुले (Girlfriend Boyfriend Jokes)

short-santa-banta-jokes-in-hindi

Short Santa Banta Jokes in Hindi

  • संता :- तुम्हें पता है मोगैंबो की शादी नहीं हुई थी।

बंता :- तुम कैसे कह सकते हो ?

संता :- क्योंकि अगर मोगैंबो भी शादी-शुदा होता तो

कभी भी ना कहता मोगैंबो खुश हुआ।

  • संता :- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,

तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियाँ दिख जाएंगी ?

बंता :- जरूर ! और हाथ छोड़ दोगे तो

मेडिकल कॉलेज की लड़कियाँ भी दिख जाएंगी।

  • बंता :- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो ?

संता (कुछ पल सोचकर कहा) :- मैं 6 केले खा सकता हूँ।

बंता ने हँसते हुए जवाब दिया :- गलत जवाब दोस्त,

पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा ?

इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल एक ही केला खा सकते हो।

  • संता घर पहूँचा और जाते ही बीवी से सवाल किया…

तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो ?

बीवी :- मैं 4 केले खा सकती हूँ।

संता (निराश स्वर में बोला) :- अगर 6 कहती तो एक मस्त का जोक्स सुनाता तुझे।

  • संता ने बहुत कठोर तपस्या की..

प्रसन्न होकर भगवान बोले :– मांगो वत्स..क्या वर चाहिये ?
.
संता :– सिस्टम से चलिये प्रभु..

पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएँ आती है..

उनका क्या हुआ ?

  • बैंक मैनेजर :- कैश खत्म हो गया है कल आना।

संता :- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये।

मैनेजर -: देखिये आप गुस्सा मत करिये, शांति से बात कीजिये।

संता :- ठीक है बुलाओ शांति को,आज उसी से बात करूँगा !

  • संता (एयर होस्टेस से) :- आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है।

एयर होस्टेस ने ज़ोरदार थप्पड़ संता के मुँह पर मारा..

संता :- कमाल है, आदत भी वही है !

  • संता उदास बैठे पानी में पत्थर मार रहा था..

एक मेढक निकल कर बोला..

पानी में आ तेरी उदासी उतारू साले,

अपनी वाली के चक्कर मे मेरी वाली का सिर फोड दिया।

  • बाबा जी :- विश्वास और अंधविश्वास में क्या फर्क है ?

संता :- जिसने दारू दी वह नमकीन भी देगा…

यह है विश्वास।

लेकिन…

जिसनें नमकीन दिया वह दारू भी देगा…

यह है अंधविश्वास।

  • संता :- यार शादी के जोड़े कौन बनाता है ?

बंता :– भगवान बनाता है ?

संता :– ओ तेरी की, मै तो दर्जी को दे आया।

Read More :- देवर भाभी के सौ हॉट-रोमांटिक चुटकुले (Devar Bhabhi Jokes)

short-santa-banta-jokes

Short Santa Banta Jokes

  • संता :– ओये लो पाजी मिठाई खाओ !

बंता :– किस खुशी में ?

संता :– अरे मेरा बेटा फ़र्स्ट क्लास में आया है!

बंता :– अच्छा किसमे ?

संता :– राजधानी एक्सप्रेस में !

  • भिखारी :– बेटा कुछ दे दे

संता :– दे दूँगा तो मुझे क्या मिलेगा।

भिखारी :– बेटा तुझे स्वर्ग मिलेगा।

संता :– तो चलो मैं तुम्हें दिल्ली देता हूँ।

भिखारी :– अबे दिल्ली क्या तेरी है जो मुझे दे रहा है।

संता – तो स्वर्ग तेरे बाप का है जो स्वर्ग में प्लॉट काट रहा है।

  • संता :- अरे, ये तेरे हाथ-पैर कैसे टूट गए ?

बंता :- कुछ नहीं यार, वह पड़ोस में जो चायनीज रहता है

उसकी बीवी मर गई।

पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी।

संता :– तो ?

बंता– तो क्या, वह रो रहा था तो मैंने कहा –

भाई दुखी मत हो। बीवी एक साल तो रही,

वरऩा चाइना का माल इतना कहाँ चलता है।

  • संता ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला…

संता अमरुद वाले से :- इसमें तो कीड़ा है !

अमरुद वाला :- ये किस्मत की बात है,

क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए।

संता :- 2 किलो और दे दो।

  • संता :- डाक्टर साहब मैं चश्मा लगाकर पढ़ तो सकूंगा न ?

डाक्टर :- हाँ हाँ बिल्कुल।

संता :- थैन्क यू डाक्टर साहब आपने अनपढ़ आदमी की जिंदगी बना दी।

Read More :- जीजा साली के सौ चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Jija Saali Jokes)

whatsapp-santa-banta-jokes-hindi

Whatsapp Santa Banta Jokes Hindi

  • संता :– हम दोनों का रिश्ता कैसा है ?

बंता :– बेसन और पकौड़े जैसा ।

संता :- वो कैसे ?

बंता :– जब बेसन सन्ता है तब पकौड़ा बंता है ।

  • संता अंग्रेजी सीख रहा था…

संता :- यार बंता… “I am going” का मतलब क्या होता है ?

बंता :- मैं जा रहा हूँ।

संता :- अबे ऐसे कैसे जाएगा।

10 लोगो से पूछ चूका हूँ, सब चले जाने की बात करते हैं..

जवाब बता के जा !

  • किडनैपर :- तेरी बीवी मेरे कब्जे में है।

सबूत के तौर पर दो अंगुली भेज रहा हूँ।

संता :- सबूत पक्का नहीं है, मुंडी भेज मुंडी।

  • संता को सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी, 2 दिन तक संता बैंक नहीं गया…

क्योंकि बैंक में लिखा था,

“हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।”

  • संता :– भाई आज हम बड़े दिनों बाद मिले।

बंता :– यार कैसा है तू ?

संता :– मजे में हूँ।

बंता :– और पढाई कैसी चल रही है ?

संता – साले दोस्त है और दोस्त की तरह रहो,

ये रिश्तेदारों वाली हरकतें मत किया कर।

  • संता ने एयरटेल के ऑफिस में फोन किया

संता :– मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है।

इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है।

बंता (एयरटेल से) :– अच्छा आपका प्लान क्या है ?

संता :– अभी तो मार्किट आया हुआ हूँ, शाम को दारू पिऊंगा।

आप अपना बताइये….

  • संता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया….

लड़की के मां-बाप बोले :– “हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।”

संता बोला :– “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।”

  • संता का पड़ोसी मर गया…

वह उसके घर गया और पूछा :- बॉडी आ गई क्या ?

तभी ऐम्बुलेंस बॉडी लेकर आ गई।

संता बोला :- लो बताओ, कितनी लम्बी उम्र है !

  • संता :- तूने iPhone 7 लिया क्या ?

बंता :- नहीं ! जिससे बात करनी होती है,

ऑटो लेकर उसके घर चला जाता हूँ, सस्ता पड़ता है।

  • संता ने अपनी बेटी के कमरे में सिगरेट देखी…

संता :- हे भगवान, यह चोरी-छिपे सिगरेट पीती है !

फिर बियर की बोतल देखी…

संता :- हे भगवान, यह शराब भी पीती है !

फिर संता ने वहां एक लड़के को देखा…

संता :- शुक्र है भगवान का… तो यह सब इस लड़के का है !

  • संता तालियाँ बजा-बजा कर अपनी शादी का विडियो देख रहा था…

बीवी ने किचन से आवाज लगाकर पूछा :- इतना हल्ला क्यों कर रहे हो ?

संता बोला :- हमारी शादी का विडियो देख रहा हूं।

बीवी :- क्या बात है जी, तो इसलिए इतने खुश हो रहे हो !

संता :- हां… विडियो रिवर्स करके देख रहा हूँ !

  • संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे…

अध्यापिका :- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा ?

संता :- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।

  • विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा :-

क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूँ ?

बीवी :- नहीं तो

संता :- तो फिर लन्दन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूँ।

Read More :- ननद भाभी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Nanad Bhabhi Jokes)

whatsapp-santa-banta-jokes

Whatsapp Santa Banta Jokes

  • संता टीचर :– जब बिजली कड़कती है तो चमक पहले दिखाई देती है

और आवाज बाद में सुनाई देती है … क्यों ?

बंता स्टूडेंट :– क्योंकि हमारी आँखें आगे हैं और कान पीछे !!!

  • संता (बंता से) :- अगर एक शेर तेरी बीवी और सास पर

एक साथ अटैक कर दे,

तो तू पहले किसे बचाएगा ?

बंता :- बेशक शेर को।

बहुत कम बचे हैं !

  • संता का सर फट गया….

डॉक्टर :- ये कैसे हुआ ?

संता :-मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।

एक आदमी ने मुझसे कहा..

“कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर”।

  • संता शराब पीकर मोबाइल नम्बर डॉयल करता है…

तभी लड़की की आवाज़ आती है –

कॉल करने के लिए आपके पास पर्याप्त बैलेंस नहीं है , कृपया रिचार्ज करवाएँ।

संता :- बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही काफी है मेरे लिए।

  • संता ने अपना एक्स-रे करवाया…

डॉक्टर :- बंता आप के एक्स-रे में आपकी हड्डी टूटी हुई है।

सन्ता :- चलो शुक्र है कि एक्स-रे में ही टूटी है,

अगर असल में टुटी होती तो काफी खर्चा होता।

  • संता को एक लावारिस बन्दर मिला तो वह उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया !

इंस्पेक्टर ने कहा इसको “चिड़िया घर” ले जाओ

संता दूसरे दिन बन्दर के साथ बस स्टाप पर खड़ा था !

इंस्पेक्टर ने देखा तो पूछा, – “इसे चिड़िया घर लेकर क्यों नहीं गए ?

संता :- कल गया था, खूब घूमे और बड़ा मजा आया !

आज “कुतुब मीनार” जा रहे हैं !

Read More :- देशभक्ति के हिट नारे और स्लोगन (Desh Bhakti Naare Aur Slogan)

santa-banta-jokes-2023

Santa Banta Jokes 2023

  • संता :- आज मैंने ‘पानी’ को ‘उल्लू’ बनाया।

बंता :- पानी को उल्लू ? वो कैसे ?

संता :- सुबह मैंने पानी गरम किया और फिर नहाया ही नहीं।

  • संता और बंता में एक बार बहस हुई….

संता :– मेरे दादा जी इतने अमीर और भुलक्कड़ थे कि

लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।

बंता :– अबे ये तो कुछ भी नही।

संता :– कैसे ?
बंता :– मेरे दादा जी इतने अमीर और भुलक्कड़ थे की

पान चबा कर बिस्तर पे थूक देते

और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे।

  • यात्री ट्रेन से उतरा….

उसने पास में खड़े संता से पूछा :– अरे भाई ये कौन सा स्टेशन है ?

संता हँसा, और जोर जोर हँसकर लोट पोट हो गया…और

बड़ी मुश्किल से अपने आप को सम्भालते हुऐ बोला :– “पगले ये रेलवे स्टेशन है”।

  • संता एक बार स्किन प्रॉब्लम से दुखी हो कर डॉक्टर के पास पहुंचता है….

डॉक्टर :- तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो ?

संता :– बजरंग का साबुन।

डॉक्टर :– पेस्ट ?

संता :– बजरंग का पेस्ट।

डॉक्टर :– शैंपू ?

संता :– बजरंग का शैंपू।

डॉक्टर :– अरे यार ..

आखिर ये बजरंग कौन सी कंपनी है ?

संता :– बजरंग मेरा रूम पार्टनर है।

संता :– डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो ?

डॉक्टर :– हाँ आप की आखें बहुत कमज़ोर है ?

संता :– इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया ?

डॉक्टर :– तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूँ ।

  • संता ने बंता को थप्पड़ मारा…

बंता :– ये तूने मज़ाक में मारा या सिरियस में

संता :– सीरियस में।

बंता :– फिर ठीक है, मज़ाक मुझे बिल्कुल पसंद नही।

  • संता :– तुम आपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए ?

बंता :– नर्स बार-बार कह रही थी,

डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा।

ये तो बस एक छोटा सा आपरेशन है।

संता :- तो इस में डरने की क्या बात है ?

सही तो कह रही थी !

बंता :- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी !

  • संता :- कौन सी कास्ट(जाती) के लोग अच्छे होते हैं ?

बंता :- बनिए…..!

संता :- वो कैसे ?

बंता :- हर जगह लिखा होता है..

देश के अच्छे नागरिक ‘बनिए’..

देशभक्त ‘बनिए’..

  • संता :– तुझे पता है, मेरे दादा जी शेर से लड़ गए थे।

बंता :– क्या सच में ?

संता :– हाँ सच में।

बंता :– फिर क्या हुआ ?

संता :– फिर क्या शेर उन्हें खा गया ?

  • संता पैराशूट बेच रहा था…

संता :- आइए… आइए …

इससे आप जमीन पर कूद सकते हैं

और एक बटन दबाते ही आप लैंडिंग कर सकते हैं।

और इस पैराशूट से आप किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित बच सकते हैं।

कस्टमर :– और अगर ये ओपन ना हुआ तो ?

संता :– तो पैसे वापस…!

Read More :- ऐ मेरे वतन के लोगों हिंदी लिरिक्स (Aye Mere Watan Ke Logo Lyrics)

santa-banta-jokes-free

Santa Banta Jokes Free

  • संता :– परसों मेरी बीवी कुएं में गिर गई थी,

बहुत चोट लगी, बहुत चिल्ला रही थी।

बंता :– अब कैसी है?

संता :– अब ठीक है, कल से कुएं से आवाज नी आई।

  • डॉक्टर :– कहिए कैसे आना हुआ ?

संता :– डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।

डॉक्टर :– शराब पीते हो क्या ?

संता :– हाँ हाँ, बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना।

  • संता और बंता जंगल में थे कि अचानक सामने शेर आ गया….

बंता ने शेर की आंखों में मिट्टी फेंक दी और भागने लगा,

उसने संता को भी भागने को कहा।

संता :– मैं क्यों भागू, मिट्टी तो तुने फेंकि है।

  • संता साईकिल ले कर कहीं भागा जा रहा था….

तभी किसी ने कहा अरे संता भाई चाय तो पीते जाओ

संता :– अगर इतना ही टाइम होता तो साइकिल पर नहीं बैठ जाता।

  • संता :– कल रात हमारे पड़ोसी को पता नही क्या हुआ

आधी रात को आकार मेरा दरवजा पीटने लगा।

बंता :– तो तूने क्या किया ?

संता :– मैने क्या करना था, मैं भी मस्ती में तबला बजाता रहा।

  • संता :– जल्दी से यहां एक एंबुलेंस भेज दीजिए

मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने ठोकर मार दी है,

उसके नाक कान से खून बह रहा है

शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर :– आप किस जगह पर हैं कृपया वह बताइए।

संता :– कनॉट पैलेस में।

ऑपरेटर :– उसकी स्पेलिंग बताइए मैं नोट कर लेता हूँ ।

आगे से कोई आवाज नहीं आई..

ऑपरेटर :– सर क्या आप मेरी आवाज सुन रहे हैं ?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई…

ऑपरेटर :– सर प्लीज जवाब दीजिए क्या आप सुन रहे हैं ?

संता :– हाँ हाँ माफ करना,

मुझे Connaught Places की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर Minto Road पर ले आया हूँ।

आप Minto Road की स्पेलिंग लिखो।

  • संता बंता ट्रेन के पीछे भाग रहे थे….

जब संता चढ़ा तो लोगों ने कहा “वेलडन”

संता :– खाक “वेलडन” जाना तो उसे था, मैं तो छोड़ने आया था।

  • संता का बेटा पाँव फैलाकर सो रहा था….

संता :– उठ बे..

बेटा :– क्या हुआ ?

संता :– स्कूल क्यों नहीं गया ?

बेटा :– तुमने ही तो कहा था…

एक ही जगह बार बार जाने से इज्ज़त कम हो जाती है।

संता बेहोश

  • संता के हाथ पैर पे पट्टी बंधी हुई थी…

बंता :– क्या हुआ भाई ?

संता :– मैने बदमाशी का काम शुरू कर दिया था।

बंता :– तो ?

संता :– मैने एक आदमी से कहा जो कुछ भी है बाहर निकाल दे।

उसने देसी कट्टा निकाल कर मेरी कनपट्टी पे रख दिया।

  • टीचर संता से :- मैं जो भी पूछूँ, उसका जवाब फटाफट देना।

टीचर :– बताओ भारत की राजधानी क्या है।

संता :– फटाफट।

टीचर अभी तक संता को पीट रहा है…

Read More :- पति-पत्नी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Husband Wife Jokes)

free-santa-banta-jokes

Free Santa Banta Jokes

  • संता :– यार मैं घर वालों से बहुत परेशान हूँ।

बंता :- क्यों ?

संता :– अरे मेरे घर वालों को घड़ी में टाइम देखना तक नहीं आता।

बंता :- मतलब ?

संता :– सुबह-सुबह मुझे जल्दी उठाते है और कहते हैं –

“उठ जा देख कितना टाइम हो गया”।

  • संता बंता की CID में नौकरी लग गई और एक केस मिला…

बंता :– संता, लाश के पास एक पेन मिला है।

संता :– बस सुलझ गया केस,

अब बस हमें ये ढूंढना है की इस शहर में कौन-कौन पेन इस्तेमाल करता है।

  • डॉक्टर ने संता से कहा :- इस दवा को एक हफ्ते का कोर्स पूरा करो

और अगले हफ्ते आकर मिलो।

संता :– ठीक है डॉक्टर।

एक हफ्ते के बाद…

डॉक्टर :– क्या हुआ दवा खत्म हुई ?

संता :– नहीं डॉक्टर।

डॉक्टर :– क्यों क्या हुआ ?

संता :– उसमें लिखा था, बोतल को हमेशा बंद रखें।

  • संता के बेटे का एक्सीडेंट हो गया…

डॉक्टर :– अब इसकी दोनों टाँग काटनी पड़ेगी।

संता ने अपना सर पकड़ लिया…

डॉक्टर :– क्या हुआ ?

संता :– कल ही इस नालायक को नई चप्पल दिलाई थी।

  • टीचर :– न्यूटन का नियम बताओ।

संता :– सर पूरी लाईन तो याद नहीं,

लास्ट की कुछ लाइन याद है।

टीचर :– चलो लास्ट की ही लाइन सुना दो।

संता :– …..और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।

  • बंता :– मेरे लिए एक शीशा ले आओ

जिसमें मैं अपना मुँह देख सकूँ ।

संता :– ऐसा तो कोई शीशा नही मिल रहा !

सब में तो मेरी ही शक्ल दिखाई दे रही है।

  • बुद्धिमान संता बंता छत पे सो रहा था….

अचानक बारिश शुरू हो गई…

संता घबराकर बोला :– भाई जल्दी नीचे चल लगता है

आसमान में छेद हो गया है।

अचानक जोर से बिजली कड़की….

बंता :– लेटा रह भाई वो देख वैल्डिंग वाले भी आ गए।

Read More :- गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मजेदार चुटकुले (Girlfriend Boyfriend Jokes)

santa-banta-jokes-images

Santa Banta Jokes Images

  • संता घबराता हुआ पुलिस स्टेशन गया….

संता :- मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूँ।

बंता :- भाई तुमने ऐसा क्या किया ?

संता :- मैंने अपनी बीबी के सर पर जोर से डंडा मार दिया।

बंता :- तो वो मर गयी क्या बेचारी ?

संता :- नहीं, बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी।

  • संता रात को बंता से मिलने गया….

संता ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया

बंता :- कौन है ?

संता :- मैं हूँ।

बंता :- मैं कौन ?

संता :- अरे उल्लू का पटठा, तू बंता और कौन।

Read More :- देवर भाभी के सौ हॉट-रोमांटिक चुटकुले (Devar Bhabhi Jokes)

santa-banta-jokes-funny

Santa Banta Jokes Funny

  • संता :- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है ?

बंता :- अरे जाता हूँ लेकिन लोग मुझे मार-मार के बाहर निकाल देते हैं।

संता :- क्यों भाई कौन से स्कूल जाता है तू ?

बंता :- कन्या पाठशाला।

  • संता :- मैं नालायक को भी लायक बना सकता हूँ।

बंता :- वो कैसे

संता :- नालायक में से ना को हटा कर।

Read More :- जीजा साली के सौ चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Jija Saali Jokes)

santa-banta-jokes-cartoons-funny

Santa Banta Jokes Cartoons Funny

  • बंता :- तुम अगले जनम में क्या बनना चाहते हो ?

संता :- काकरोच।

बंता :- वो क्यों ?

संता :- क्योंकि मेरी बीबी सिर्फ काकरोच से डरती है।

  • संता बजार जा रहा था…..

उसे अचानक जोर से सुसु लगी….

एक दीवार पे लिखा था….

– यहां कुत्ते ही सुसु करते हैं।

संता ने वहीं सुसु कर दिया और खिलखिलाते हुए बोला

देखा इसे कहते है दिमाग, सुसु मैने किया और नाम कुत्ते का लगेगा।

  • संता एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में इंटरव्यू देने गया….

इंटरव्यूकर्ता :– JAVA के चार वर्जन बताइए।

संता :– मर जावा, मिट जावा, लुट जावा और सदके जावा।

इंटरव्यूकर्ता :- शाबाश, अब घर जावा।

  • संता और उसकी बीवी रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर रेल गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे….

तभी एक गाड़ी आई जिसपे लिखा था “बॉम्बे मेल”

संता भाग कर उस ट्रेन में चढ़ गया और

बीवी से बोला :– जब “बॉम्बे फीमेल” आए तो तुम भी चढ़ जाना।

  • रजनीकांत ने फोन लगाया ….

रजनीकांत :– हेलो मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ।

संता :– हां पता है… बोलिए।

रजनीकांत :– तुम्हे कैसे पता मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ ?

संता :– अरे मेरा फोन स्विच ऑफ था भाई।

स्विच ऑफ फोन पे भी कॉल आई तो रजनीकांत ही होगा ना

— रजनीकांत कुछ भी कर सकता है बिडू।

  • संता अपने दोस्त बंता से कहता है :-

बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना।

घर पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ होंगे….

यदि मैं एक विषय में फेल हुआ तो कहना..“जय श्री राम”

और दो विषय में फेल हुआ तो कहना.. जय श्री कृष्णा, जय श्री कृष्णा

और अगर तीन विषय में फेल हुआ तो कहना.. ब्रम्हा, विष्णु, महेश की जय।

बंता कॉलेज से रिजल्ट देखकर आया और बोला :- “बोल सांचे दरबार की जय”

Read More :- ननद भाभी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Nanad Bhabhi Jokes)

santa-banta-jokes-cartoons

Santa Banta Jokes Cartoons

  • संता :– इस मिरर (आईना) की गैरेंटी क्या है ?

बंता :– आप इसे 100 मंजिल से नीचे गिराओ,

तो ये 99 मंजिल तक भी नहीं टूटेगी।

संता – वाह ! मस्त है, एक पैक कर दो…!!

  • मेंढ़क और बंता की बहस छिड़ी….

मेंढ़क :– तुम में दिमाग नहीं है।

बंता :– है..।

मेंढ़क :– नही है..।

बंता :– है…

इतने में मेंढक पानी में कूद गया….

बंता :– ले अब इसमें सुसाईड करने वाली क्या बात थी !

  • संता बंता एक ढाबे पे खाना खाने गए….

वहां एक नेपाली खाना बना रहा था….

संता :– तुम अमेरिकन हो क्या ?

नेपाली :– नही मैं नेपाली हूँ ।

संता :– नहीं तुम अमेरिकन हो।

नेपाली :– नही मैं नेपाली हूँ ।

संता :– नहीं तुम अमेरिकन हो।

नेपाली :– अच्छा बाबा, अमेरिकन हूँ।

संता :– पर लगते तो नेपाली हो।

  • बंता ने हजामत की दुकान खोली….

एक दिन संता शेविंग कराने वहां गया।

बंता :– मूँछें रखनी है ?

संता – हाँ

बंता (मूछें काट कर) :– ले अब जहाँ रखनी है वहाँ रख ले।

Read More :- देशभक्ति के हिट नारे और स्लोगन (Desh Bhakti Naare Aur Slogan)

santa-banta-jokes-non-veg

Santa Banta Jokes Non Veg

  • संता बस में खड़ा था..

ब्रेक लगी तो एक लड़की पे जा गिरा…

लड़की :– बत्तमीज क्या कर रहे हो ?

संता :– मैं तो इंजीनियरिंग कर रहा हूं और आप ?

  • संता को बुरी तरह दस्त हो गया…

डॉक्टर :– नींबू का इस्तेमाल करो।

संता :– ठीक है।

2 दिन बाद…

डॉक्टर :– अब दस्त कैसा है ?

संता का खतरनाक जवाब…

बोला :– नींबू हटाते ही शुरू हो जाता है।

  • संता :– अपने बेटे का एडमिशन करवाने स्कूल गया।

तब उसके बेटे से पूछा गया :–

“what is your mother tongue ?”

इसपे संता के बेटे ने उससे पूछा तो संता ने जवाब दिया :–

बोल दे “वैरी लॉन्ग”👅

  • संता परिवार के साथ कार में जा रहा था….

ट्रैफिक पुलिस :– वाह आप तो सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी चला रहे हो।

आप को मिलता है 500 रूपये का इनाम आप इतने पैसे का क्या करोगे ?

संता :- जी मैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाऊँगा,

इंस्पेक्टर बेहोश होते होते बचा…..

संता की माँ :– इसकी बातों पर ध्यान मत दो

ये शराब पी कर कुछ भी बकता है।

इंस्पेक्टर की हालत खराब…..

संता का बाप :– मुझे पता था,

चोरी की गाड़ी में ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएंगे।
इंस्पेक्टर बेहोश..!

  • संता :– कल मुझे पता चला कि मेरे शरीर में बिल्कुल भी आयरन नहीं है।

बंता :– कैसे पता चला ?

संता :– मैने चुम्बक अपने शरीर पे लगा कर देखा तो बिल्कुल चिपका ही नहीं।

  • मेले में घोषणा हुई….

एक बच्चा मिला है, जिनका है, आकार ले जाएँ –

संता :– भीड़ से मुझे भी दिखाओ,

मुझे भी दिखाओ कि जिन का बच्चा कैसा होता है।

Read More :- ऐ मेरे वतन के लोगों हिंदी लिरिक्स (Aye Mere Watan Ke Logo Lyrics)

santa-banta-jokes-in-hindi-pdf-file-download

Santa Banta Jokes in Hindi PDF File Download

  • डॉक्टर :– आपका वजन कितना है ?

संता :– चश्में के साथ 75 किलो।

डॉक्टर :– और बिना चश्मे का।

संता :– वो मुझे दिखाई नहीं देता…!!

  • बंता :– यार ये रामदेव वाला नूडल लिया है, इसे खाना कैसे है ?

संता :– एक नाक को बंद कर के दूसरे नाक से अंदर ले..!

  • जेलर :– कल सुबह 5 बजे तुम्हे फांसी दी जाएगी।

संता सरदार :– हा हा हा हा..

जेलर :– क्या हुआ ?

संता – मैं तो उठता ही नौ बजे हूँ ।

Read More :- पति-पत्नी के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Husband Wife Jokes)

santa-banta-joke-funny-shayari

Santa Banta Jokes Funny Shayari

  • संता एक गुंडा बन गया…

उसने एक मशहूर सेठ को फोन लगाया…

संता :– ओ सेठ 10 लाख रुपए भिजवा दे नहीं तो..

सेठ :– आप कौन बोल रहे हो ?

संता :– मैं एरिया का भाई बोल रहा हूँ ।

सेठ :– अच्छा आप की बहन का नाम एरिया है, क्या ?

  • संता ने एयरपोर्ट पे फोन लगाया….

संता :– हा जी मैडम…

पंजाब से अमेरिका जाने में कितना टाइम लगता है।

लड़की :– Just ….. 1 second सर।

संता (फोन पे कहते हुए) :– छोड़ यार लगता है पी कर बैठी है।

  • संता :– अरे यार तुझे पता है….

मैं कल शिकार खेलने गया था।

बंता :– अच्छा फिर।

संता :– वहां शेर अपने पंजे पैने कर रहा था…

जैसे ही उसने मुझे देखा वो मेरे पीछे भागा…

जैसे ही उसने मुझपे हमला किया वो फिसल गया…

फिर उसने तेज भाग कर मेरी गर्दन पकड़नी चाही…

लेकिन वो फिर फिसल गया।

बंता :– अरे बाप रे अगर तेरी जगह मैं रहता तो मेरी पॉट्टी निकल जाती।

संता :– अबे साले, तो शेर फिर फिसल किस पे रहा था ?

  • संता बंता के बीच जमीन जायदाद को ले कर झगड़ा हो गया…

संता वकील के पास गया…

वकील :– आप का पक्ष बहुत कमज़ोर है…

सबूत भी कम है, जीतना बड़ा मुश्किल है।

संता :– जज को मिठाई का डिब्बा दे दें तो ?

वकील :– नहीं जज बहुत बहुत कठोर है

और अगर मिठाई का डिब्बा दिया तो समझो हार पक्की।

संता अगले दिन केस जीत गया !

वह दौड़ा दौड़ा वकील के पास आया और बोला –

आपकी कल वाली ट्रिक काम आ गई, मिटाई का डिब्बा देने वाली।

वकील :– मतलब तूने मिठाई का डिब्बा दे दिया मगर तू जीता कै से?

संता :– दरअसल मैने मिठाई के डिब्बे पर लिखा था, “बंता सिंह की तरफ से भेंट”
वकील बेहोश….

  • संता अपने बीवी बच्चों के साथ बस में चढ़ा…

कंडक्टर :– सभी अपना टिकट ले लें।

संता :– ओ पाजी बच्चों का भी टिकेट लगेगा क्या ?

कंडक्टर :– हाँ ! अगर 8 (उम्र) से ऊपर है तो।

संता :– चलो बच गया मेरे तो 6 ही बच्चे हैं।

Read More :- गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मजेदार चुटकुले (Girlfriend Boyfriend Jokes)

santa-banta-jokes-in-hindi-2023

Santa Banta Jokes in Hindi 2023

  • संता रिक्शे वाले से :– हाँ भईया खाली हो क्या ?

रिक्शेवाला :– हाँ भाई खाली हूँ।

संता :– तो आओ चलो तास खेलते हैं।

  • संता बस ड्राइवर बन गया…

एक दिन रास्ते में डीजल खत्म हो गया…

सारी सवारी नीचे उतर कर बस को धक्का लगाने लगी….

10 किलोमीटर तक धक्का लगाया, कुछ लोग बेहोश भी हो गए,

डीजल पंप पे पहुंचे…

टंकी में डीजल भरवाया

आदमी :– भईया वो जो पीछे टैंक रखी है उसमें भी भरवा लो।

संता :– ओय चिंता न कर वो ड्रम पहले से ही भरा रखा है।

ये तो इमरजेंसी के लिए रखा है….

Read More :- देवर भाभी के सौ हॉट-रोमांटिक चुटकुले (Devar Bhabhi Jokes)

santa-banta-jokes-image

Santa Banta Jokes Image

  • संता :– यह सदाचार क्या होता है ?

बंता :– जैसे आम का अचार होता है, वैसे ही सदा का अचार होता है।

संता :– और ये अनुशासन क्या होता है ?

बंता :– जैसे दुशासन होता है, वैसे ही अनुशासन होता है।

  • संता बंता से :- तुम्हे पुलिस ने क्यों पकड़ा ?

बंता :– बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा…

तो पुलिस ने पकड़ लिया।

संता :– वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी ?

बंता :– वहां पर लिखा था कि….

काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें,

बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।

  • संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ रहा था…

परेशान होकर उसकी पत्नी बोली :– क्या हुआ ?

इतनी देर से क्या ढूंढ रहे हो ?

संता :– हिडेन कैमरा !

पत्नी :– जी ! तुम्हें ऐसे क्यों लगा कि इस कमरे में कैमरा है।

संता :– अगर इस कमरे में हिडेन कैमरा नही लगा तो….

टी. वी. में आ रहे इस आदमी को कैसे पता चल जाता है कि…

हम स्टार प्लस देख रहे हैं।

बार बार यह क्यों बोल रहा है ?

आप देख रहे हैं स्टार प्लस….

  • सब्जी वाला सब्जी पर पानी छिड़क रहा था…

काफी देर हो गई….

तो संता ने गुस्से में बोला :– भाई साहब….

अगर भिंडी होश में आ गई हो तो एक किलो तोल दो।

  • संता एक बार ट्रैफिक पुलिस में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया…

इंटरव्यूअर :– अगर एक आदमी….

गधे की सवारी करता हुआ रोड से जा रहा है…

और उसने हेलमेट नहीं पहना तो क्या आप उसे दंडित करेंगे ?

संता :– नहीं।

इंटरव्यूअर :– क्यों ?

संता :– क्योंकि हेलमेट 2 व्हिलर के लिए जरूरी है…

4 व्हीलर के लिए नहीं ।

Read More :- जीजा साली के सौ चटपटे रोमांटिक चुटकुले (Jija Saali Jokes)

santa-banta-jokes

Santa Banta Jokes

  • संता सिंह ने एक होटल में स्कीम देखी और डिनर करने पहुँचा….

वेटर :– सर आपका बिल।

संता :– लो कार्ड रख लो।

वेटर :– लेकिन सर ये तो आप की शादी का कार्ड है।

संता :– तो फिर बाहर क्या मजाक में लिख रखा है कि

“ऑल कार्ड्स एक्सेप्टेड” ?

फाइनल थॉट

जॉली जोक्स डॉट कॉम द्वारा प्रस्तुत यह लेख संता-बंता के चटपटे रोमांटिक चुटकुले (500+ Funny Santa Banta Jokes) संता-बंता नामक काल्पनिक चरित्र के बीच समान्यतया होने वाले हँसी-मजाक का एक संग्रह है। यह लेख सामान्य प्रकृति, सूचनात्मक और मनोरंजनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ प्रदर्शित जानकारी को केवल सांकेतिक माना जाना चाहिए जिसे सार्वजनिक स्रोतों से एकत्र किया गया है। जॉली जोक्स डॉट कॉम उपरोक्त सामग्री के उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी निर्णय के लिए उत्तरदायी नहीं है।

हमारा यह लेख आपको पसंद आया हो या हमारे लेख में कुछ त्रुटि रह गई हों या कुछ सुधार आवश्यक हों तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। जॉली जोक्स डॉट कॉम द्वारा आपके योग्य कमेंट को अमल में जरूर लाया जायेगा। साथ ही, जोक्स, क्वोट्स, फन और फैंटसी से जुड़े नए अपडेट्स के लिए हमारे सोशल बेल आइकन को जरूर फॉलो करें।
सधन्यवाद !

Treading

More Posts